← Back to Notices

बिहार शिक्षा विभाग दिशानिर्देश – विद्यालयों के रख-रखाव एवं विकास हेतु व्यय गाइडलाइन (दिनांक 20 जुलाई 2023)

📅 20 Jul 2023
👁 7 views    📥 5 downloads
बिहार सरकार, शिक्षा विभाग द्वारा जारी यह दिशानिर्देश विद्यालयों के रख-रखाव, विकास एवं विभिन्न योजनाओं के तहत व्यय की प्रक्रिया को स्पष्ट करने के लिए जारी किया गया है।

इस दस्तावेज़ में विद्यालयों को प्राप्त अनुदान (Composite Grant) के उपयोग, खर्च के नियम, अनुमोदन प्रक्रिया तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पेज 3–8 में विभिन्न मदों जैसे भवन मरम्मत, स्वच्छता, शैक्षणिक सामग्री, उपकरण आदि पर खर्च के नियम विस्तार से बताए गए हैं।

साथ ही, पेज 11–12 में PFMS (Public Financial Management System) के माध्यम से भुगतान करने की पूरी प्रक्रिया, Vendor जोड़ने, Payment Approval तथा PPA (Print Payment Advice) से संबंधित स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दी गई है।

यह दस्तावेज़ विद्यालय प्रधानाध्यापक, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं वित्तीय प्रबंधन से जुड़े कर्मियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें सरकारी राशि के सही उपयोग, लेखा-जोखा एवं पारदर्शी भुगतान प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के निर्देश शामिल हैं।
📄 Download Notice